Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली नगर निगम में 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। दिल्ली नगर निगम में 6,589 नौकरियों का प्रस्ताव पारित हो गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए इसे दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी बताया है। इसमें उन्होंने यह भी बताया है कि इसमें कितनी नौकरियां कौन कौन से पदों के लिए होंगी।
केजरीवाल ने साथ ही इससे युवाओं को रोजगार मिलने की बात भी कही है। राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम का हमेशा जिक्र करने वाले केजरीवाल ने फिर से कहा है कि हम शिक्षा के क्षेत्र में कमी नहीं होने देंगे।
ये भी पढ़ें-कभी मुकेश अंबानी ने किया था निवेश, अब कंपनी घाटे में, पढ़िए इसके सीईओ की कहानी
क्या कहा केजरीवाल ने
सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों के लिए एक और ख़ुशख़बरी है। आज हमने दिल्ली नगर निगम में 6589 नई नौकरियों का प्रस्ताव पारित किया है। इन नई नौकरियों में 2949 सिक्योरिटी गार्ड और 3640 सफ़ाई कर्मियों की नौकरियां होंगी। MCD के स्कूलों में अब साफ सफाई के लिए अलग से सफाईकर्मी होंगे और सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड।
युवाओं को मिलेगा रोजगार
केजरीवाल ने आगे कहा कि, दिल्ली सरकार की तरह हम नगर निगम में भी शिक्षा को प्राथमिकता के आधार पर लेकर काम कर रहे हैं। इन नई नौकरियों से हमारे बहुत से युवाओं को रोज़गार भी मिलेगा। हमारा मकसद आने वाली पीढ़ी को तैयार करना है, उन्हें बेहतर माहौल देना है। शिक्षा के क्षेत्र में हम किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होने देंगे।
ये भी पढ़ें-Explainer: भारतीय एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में क्यों भेजना चाहता है अमेरिका? इतिहास में पहली बार
संबंधित खबरें
10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
27 mins agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 hr agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
1 hr agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
2 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
3 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
11 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
13 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
14 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
15 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines