Manish Sisodia: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 43 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि तेलंगाना में MLA ख़रीदने की कोशिश में 100 करोड़ के साथ पकड़े गए बिचौलियों ने खुद क़बूला है कि इसी तरह 25-25 करोड़ में दिल्ली के MLA ख़रीदने के लिए पैसा रखा हुआ है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी में शामिल होता है तो कोई भी जांच या केंद्रीय एजेंसी उसे परेशान नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने केंद्रीय एजेंसियों में पारदर्शिता पर बार-बार आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे आम आदमी पार्टी के नेता थे।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा गंदी राजनीति में लिप्त है। उन्होंने भाजपा पर अन्य पार्टी के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने का आरोप लगाया। सिसोदिया ने कहा कि 28 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी को एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली थी, जिसमें बीजेपी का एक सहयोगी (रामचंद्र भारती) जो पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहा था, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।
सिसोदिया ने आरोप लगाया, “भारती टीआरएस (अब बीआरएस) विधायकों से खुले तौर पर कह रहे थे कि उन्हें पैसे और कार दी जाएगी। भारती ने टीआरएस विधायकों से कहा कि हम आपको बीएल संतोष से मिलवाएंगे।” सिसोदिया ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “यदि कोई नेता भाजपा में शामिल होता है तो कोई भी एजेंसी उस नेता को परेशान नहीं करेगी।”
सिसोदिया बोले- पूरे देश में भाजपा चला रही ऑपरेशन लोटस
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा देश में ऑपरेशन लोटस को अंजाम दे रही है और हाल ही में भाजपा के तीन सहयोगी जो दूसरे पार्टी के विधायकों को तोड़ रहे थे, उन्हें हाल ही में 100 करोड़ रुपये नकद के साथ पकड़ा गया था।
सिसोदिया ने कहा कि भाजपा देश में ऑपरेशन लोटस का गंदा खेल खेल रही है। 27 अक्टूबर को साइबराबाद में छापेमारी की गई और ऑपरेशन लोटस के तीन बिचौलियों को 100 करोड़ रुपये नकद के साथ पकड़ा गया।
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने पूछा कि इन बिचौलियों को इतनी बड़ी रकम कौन दे रहा है, उनके पास ये पैसा कहां से आ रहा है। सिसोदिया ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और अगर ये सच है तो फिर ये देश के लिए काफी खतरनाक है।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
5 mins agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
12 mins agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 hr ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
2 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
3 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
4 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
5 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
6 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines