देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से एक हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है। यहां एक तेजी से आ रही बाइक से महिला को जोरदार टक्कर लग गई। बाइक सवार इतनी तेजी से आ रहा था कि जब महिला को टक्कर लगी तो वह कई फिट तक हवा में उछल गई। देखा जा सकता है कि महिला रोड पार कर रही थी। हालांकि, पहले महिला ने नहीं देखा और बाइक भी इतनी तेज थी कि अंत समय में वह रुक न सकी और यह इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में यह सारी घटना कैद हो गई।
https://twitter.com/AhmedKhabeer_/status/1575657660887998464
अभी पढ़ें – आईफोन खरीदने के लिए दिए पैसे ना लौटाने पर गोली मारकर ले ली जान
वीडियो बीते गुरुवार को सबसे पहले सामने आया। गुरुतेग बहादुर रोड की माडल कालोनी लेन नंबर-3 में यह हादसा हुआ है। वीडियो में महिला जिसका नाम रेनू बताया जा रहा है, वह दूध लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी। रोड पार करते समय बाइक ने उनको टक्कर मार दी। देख सकते हैं कि टक्कर लगने के बाद महिला चार से पांच फिट हवा में उछली और फिर जमीन पर गिरी।
जैसे ही गली वाले एकत्र हुए, इतने में बाइक सवार मौके से फरार हो गया। महिला के हाथ पर चोट आई है। हालांकि, बाइक का नंबर साफ न होने के चलते आरोपित को पकड़ने में मुश्किलें आ रही हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
50 mins agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 hr agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 hr agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines