Shimla Temple Collapses: हिमाचल में पिछले 60 घंटों से मौसम का सितम जारी है। इसी क्रम में राजधानी शिमला में आज सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सोमवार सुबह 7 बजे बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड ने शिव मंदिर को चपेट में ले लिया। सावन का सोमवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ थी। इससे मंदिर में मौजूद 30 से ज्यादा लोग दब गए। अब तक 5 जनों के शव निकाले जा चुके हैं। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव और राहत अभियान में जुटी हुई है।
सीएम बोले- हमारी प्राथमिकता जिंदगियां बचाना
वहीं मलबे में दबे एक व्यक्ति ने रिश्तेदार को फोन कर जल्द रेस्क्यू करने की बात कहीं है। इस बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन मलबे को हटा रहा है। फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना बचाव अभियान चलाने और लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर मौजूद हैं। मैंने मंडी में अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया है। 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हमेशा की तरह चलेगा, लेकिन हमारी प्राथमिकता जिंदगियां बचाना है।
सोलन में बादल फटने से 7 की मौत
हिमाचल प्रदेश के सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग लापता हैं। पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे शिमला-चंडीगढ़ मार्ग सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं। कंडाघाट के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ आचार्य ने कहा, सोलन के कंडाघाट उपखंड के जादोन गांव में बादल फटने की घटना के बाद पांच लोगों की मौत हो गई, तीन लापता हो गए और पांच को बचा लिया गया।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
25 mins agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
2 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
2 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
2 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
3 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
3 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines