हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'खूबसूरत नर्सें 'दादा' कहती थीं तो बहुत बुरा लगता था', कांग्रेस विधायक की विवादित टिप्पणी

Karnataka Congress MLA: अपनी सफाई में विधायक ने कहा है कि वे बूढ़े होने का दुख शेयर कर रहे थे, किसी को ठेस पहुंची हो तो वे माफी मांगते हैं।

विज्ञापन
कांग्रेस विधायक राजू कागे (ANI)

Karnataka News: महिलाओं पर नेताओं की विवादित टिप्पणी कोई नई बात नहीं है। वे समय-समय पर कोई उनके कपड़े तो कोई उनको रहने के तौर-तरीकों की सीख देते ही रहते हैं। ऐसा करने वाले बुजुर्ग नेताओं की भी कमी नहीं है। कई बार तो जाने अनजाने भी वे ऐसा बोल जाते हैं जिसपर विवाद हो जाता है। सवाल है कि जब समाज और देश का नेतृत्व करने वाले ही ऐसे बयान देंगे तो इसका क्या असर पड़ेगा और बाकी लोग क्या करेंगे। ऐसी ही एक विवादित टिप्पणी कर्नाटक के बेलगावी जिले की कागवाड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजू कागे ने की है। हालांकि बाद में इसकी आलोचना होने पर उन्होंने माफी मांग ली। विधायक की उम्र 65 साल है।

क्या कहा विधायक ने

कर्नाटक के बेलगावी में दशहरा कार्यक्रम में उन्होंने यह विवादित टिप्पणी की है, जिसे लेकर अब बवाल हो गया है। इसकी हर तरफ आलोचना हो रही है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वे अपने लीवर ट्रांसप्लांट के लिए एक महीने तक अस्पताल में थे। इस दौरान जब उनसे मिलने के बाद डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो उन्होंने उनसे कहा कि जब अस्पताल में खूबसूरत नर्सें उन्हें ‘दादा’ कहती हैं तो बहुत दुख होता है।

ये भी पढ़ें-Israel के राजदूत से मिलीं Kangana Ranaut, बोलीं- हमास आज का रावण, जल्द होगा दहन

विधायक ने दी सफाई

विधायक राजू कागे ने एक जनसभा में कहा कि अस्पताल में जब सुंदर नर्सें उन्हें दादाजी कहकर बुलाती थीं तो उन्हें बुरा लगता था। जब इसकी आलोचना हुई तो उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वे बूढ़े होने का दुख शेयर कर रहे थे, अगर इससे किसी को ठेस पहुंची हो तो वे माफी मांगते हैं। मेरा मकसद किसी को दुख पहुंचाना नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने किसी कमरे में छिपकर यह बात नहीं कही थी बल्कि सभी के सामने कहा था। इसके कई मतलब निकाले जा सकते हैं लेकिन गलत मतलब निकालने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: गाजा पर किसी भी समय जमीनी हमला कर सकता है इजराइल, रोक पाएगी सिर्फ एक ही वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें