Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को भोपाल में थे। यहां पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक कहावत है कि बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे। पहले मेरा चुनाव तो खत्म होने दो, मुझे अध्यक्ष तो बनने दो उसके बाद देखेंगे।
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पद के दावेदार खड़गे समर्थन जुटाने के लिए मध्यप्रदेश पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा, आम चुनाव में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, राहुल गांधी होंगे या फिर आप? इस सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा कि पहले कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव खत्म होने दीजिए।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: हाई-प्रोफाइल लोगों के ठिकानों पर ED की रेड, करोड़ों की नकदी सहित कई कीमती सामान बरामद
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक और ट्वीट किया और कहा कि एक छात्र नेता से लेकर राज्यसभा में विपक्ष के नेता तक… जितना मैं मांग सकता हूं, उससे कहीं ज्यादा कांग्रेस ने मुझ पर विश्वास किया है। आज मैं आपका समर्थन चाहता हूं क्योंकि मैं पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। आपके भरोसे के साथ मैं अपनी पूरी क्षमता से पार्टी की सेवा करता रहूंगा।
अभी पढ़ें – दिल्ली में एजुकेशन जोन-2 की वार्षिक एथलीट मीट शुरू, मनीष सिसोदिया ने मशाल जलाकर किया शुभारंभ
भाजपा ने खड़गे के बयान पर लगाया ये आरोप
मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे से पूछा गया कि आम चुनाव में पीएम फेस कौन होगा तो उनका जवाब था कि बकरी में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे। पूनावाला ने कहा कि मुहर्रम कोई जश्न नहीं बल्कि मातम है और ये खड़गे को पता होना चाहिए। उनका ये बयान मुसलमानों का अपमान है।
17 अक्टूबर को वोटिंग, 19 को रिजल्ट
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी जबकि दो दिन बाद 19 को रिजल्ट आएगा। चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी गई थी। 8 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में खड़गे के अलावा शशि थरूर हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines