Congress President Election: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक शामिल रहे।
वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनने वाले नेताओं में राजस्थान से रघुवीर मीणा, तारा चंद भगौरा, मूल चंद मीणा, सीएम अशोक गहलोत, डॉ अभिषेक सिंघवी और उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भी हैं।
इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा झारखंड कांग्रेस के नेता केएन त्रिपाठी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।
वहीं, खड़गे की उम्मीदवारी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, ‘अध्यक्ष न बनने का मुझे कोई दुख नहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक मैं भी हूं। सोनिया गांधी जो जिम्मेदारी देंगी निभाऊंगा। सभी सीनियर नेताओं ने खड़गे को उम्मीदवार बनाया है। आज की स्थिति में ऐसे उम्मीदवार की जरूरत थी। कांग्रेस अध्यक्ष सुप्रीम होता है और अनुशासन कायम रहता है।’
अभी पढ़ें – Rajasthan: पंकज मिथल होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, एमएम श्रीवास्तव का लेंगे स्थान
उन्होंने कहा कि ‘मैडम को क्या पब्लिक को कह चुका हूं कि मैं लगातार पदों पर रहा हूं और मेरा वश चले तो बिना पद के भी काम कर सकता हूं। मैडम जो जिम्मेदारी देंगी उसे निभाएंगे।’
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 hrs agoदिल्ली में मिठाई की दुकानों की जांच, कई जगह मिलीं कमियां
4 hrs agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
5 hrs agoहिरासत बढ़ाने के खिलाफ सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
6 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
8 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
8 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
8 hrs agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
9 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 21 अक्टूबर को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें एरिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines