जयपुर: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में वोट डालने के लिए सीएम गहलोत भी पीसीसी मुख्यालय पहुंचे और मतदान किया। कांग्रेस में इस पद के लिए पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक मल्लिकार्जुन खरगे और सबसे लोकप्रिय नेताओं में जगह बनाने वाले शशि थरूर के बीच टक्कर है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पीसीसी मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।
बता दें इन चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को करीब 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर कोई अध्यक्ष मिलेगा। इस चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है। राजस्थान में भी 413 पीसीसी डेलीगेट्स मत का प्रयोग करेंगे।
चुनाव में सभी मतदाताओं को क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। मतदाता को उम्मीदवार एजेंट के सामने मतदान अधिकारी को पहचान पत्र दिखाना होगा। मतदान अधिकारी मतपेटियों को 18 अक्टूबर की शाम तक 24 अकबर रोड दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय तक सुरक्षित रूप से पहुंचा दी जाएगी।
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 hr agoबिहार के सीवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, कई घायल
1 hr ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
4 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त