CM Sukhvinder Sukhu Donate 51 Lakh Rupees For Relief Fund: बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल को 7 हजार करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। हिमाचल की मदद के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी पूरी बचत दान कर दी है। सीएम सुक्खू ने शुक्रवार को राहत आपदा कोष में 51 लाख रुपए दान कर दिए। सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के दौरा किया। उस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ बच्चे अपना गुल्लक तोड़कर सीएम राहत कोष में धन जमा करवा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने यह फैसला किया है। बता दें कि राज्य में पिछले महीने हुई बारिश के कारण 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी वहीं लैंडस्लाइड के कारण हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।
बच्चे गुल्लक तोड़कर दान कर रहे पैसा
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहत कोष में अपनी बचत दान करने के बाद कहा कि जब से ये आपदा आई है तब से कई बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर पैसा दान दे रहे हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों, बुजुर्गों ने अपनी क्षमता के अनुसार सीएम राहत कोष में पैसे जमा कराए हैं। मेरे मन में यह विचार आया कि मैं तो प्रदेश का सीएम हूं ऐसे में मैंने भी अपनी बचत को राहत कोष में देने का फैसला किया।
प्रियंका ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
इस बीच हिमाचल का दौरा कर लौटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने राज्य की स्थिति को देखते हुए इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की बात कहीं। उन्होंने लिखा कि पूरी तरह तबाह हो चुके प्रदेश को पुर्ननिर्माण की आवश्यकता है। प्रियंका ने कहा कि मैं आपसे अपील करती हूं कि इस आपदा को 2013 की केदारनाथ आपदा की तरह राष्ट्रीय आपदा घोषित की जाए। ताकि हिमाचल के भाई-बहनों को राहत मिल सके।
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
22 mins agoबिहार के सिवान में पटाखों की फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल
41 mins ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
2 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines