Rajasthan Budget 2023: सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने अपने कार्यकाल के आखिरी बजट में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की हैं। सीएम ने इस बजट में कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखा। जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारियों के लिए सीएम ने कई घोषणाएं की हैं।
राज्य में ओपीएस का दायरा बढ़ाया जाएगा। अब निगम, बोर्ड और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी ओपीएस का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इससे राज्य के 90 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। सीएम ने कर्मचारियों के लिए नए स्केल की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्केल सीमा 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार की गई है। इसके अलावा राज्य में 30 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सफाईकर्मी भी स्थायी किए जाएंगे।
बुजुर्गों को 500 की जगह इतने रुपए मिलेगी पेंशन
राजस्थान में बुजुर्गों को अब 500 रुपए की जगह 1 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। सीएम ने चीरंजीवी योजना का दायरा बढ़ाकर 25 लाख कर दिया। मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 250 से ज्यादा फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद सृजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर फूड सिक्योरिटी और सेफ्टी ऑफिसर के पदों का सृजन होगा।
सीएम ने युवाओं को तोहफा देते हुए कहा कि प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए स्काॅलरशिप मिलेगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने स्कूटियों की संख्या प्रतिवर्ष 20 हजार से 30 हजार करने की घोषणा की। इसके साथ ही सीएम ने 19 हजार करोड़ का महंगाई राहत पैकेज की घोषणा की है।
महिलाओं को मिलेगी 50 फीसदी छूट
सीएम ने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष 10 हजार मौतें होती है। स्टेट रोड़ सेफ्टी इंस्टीट्यूट का गठन किया जाएगा। जिला स्तर पर रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन होगा। सरकारी बसों के किराए में महिलाओं को 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
संबंधित खबरें
LIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
12 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
15 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
15 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines