Chomu Violence: राजस्थान के चौमूं में शुक्रवार सुबह हाहाकार मच गया. ये विवाद मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर शुरू हुआ और देखते ही देखते बवाल हो गया. प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसमें कई पुलिसवालों के सिर में गहरी चोटें आईं हैं. पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया. अब तक इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.
ये भी पढ़ें: राजस्थान के जयपुर में मस्जिद के बाहर पड़े पत्थर हटाने पर बवाल, पुलिस और उपद्रवियों में झड़प, इंटरनेट बंद
एक्शन मोड में जयपुर पुलिस
जयपुर स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने अराजकता फैलाने वाले लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी अशांति फैलाने या दंगे भड़काने की कोशिश करेगा, उसपर एक्शन लिया जाएगा. प्रशासन ने एतिहयातन 28 दिसंबर तक के लिए कस्बे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं ताकि किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाई जा सके.
मंत्री जवाहर सिंह ने पुलिस को सराहा
राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने चौमूं में हुए बवाल को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ये हिंसा नहीं होने चाहिए थी. राजस्थान मंत्री ने पुलिस के काम की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को खतरे से बचाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम बखूबी निभाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है और इलाके में सुरक्षा चाक चौबंद है.
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
41 mins agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 hr ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
3 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
4 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
4 hrs agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
4 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
4 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
4 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
4 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines