Two Boys Killed in Naxalites IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई सख्त होने के बावजूद, वहां के लोग नक्सलियों के नापाक इरादों की चपेट में आ जाते हैं। दरअसल बीजापुर के भैरमगढ़ के बोड़गा गांव के दो मासूम बच्चे नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आ गए और धमाके में इन दोनों बच्चों की मौत हो गई। बीजापुर पुलिस ने खुद इस बात की जानकारी दी है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन नक्सलियों की साजिश का शिकार होने पर इन बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
सीएम साय की चेतावनी
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करते हुए इन बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सीएम साय ने पोस्ट में लिखा कि बीजापुर में 2 बच्चे नक्सलियों के लगाए गए IED का शिकार हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस खबर से काफी दुख हुआ है। भगवान उन बच्चों की आत्मा की शांति दे, साथ ही उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस नक्सलवाद का काले साए ने हमारे बच्चों को निगल लिया। इसी किसी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना ही कम है। नक्सलियों को इन बच्चों की मौत की कीमत जरूर चुकानी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला समेत 3 नक्सली ढेर
तेंदुपत्ता तोड़ने गए थे बच्चे
नक्सलियों के IED के शिकार हुए दोनों बच्चों की पहचान हो गई है। इसमें से एक बच्चे का नाम लक्ष्मण ओयाम है, जिसकी उम्र 13 साल है। वहीं दूसरे बच्चे का नाम बोती ओयाम है, जिसकी उम्र 11 साल है। जानकारी के अनुसार ये दोनों बच्चे जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गए थे। इस दौरान ही बच्चे IED की चपेट में आ गए और धमाके के शिकार हो गए। इस दौरान दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines