हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नदी में डूबा SBI बैंक कैशियर, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

विज्ञापन

सुकमा: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दक्षिण बस्तर सुकमा में नहाने के दौरान शबरी नदी में भारतीय स्टेट बैंक का कैशियर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही कोंटा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही टीम नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत कैशियर तिरुपति राव सोमवार सुबह नहाने के लिए कोंटा नगर के गांधी चैक कोंटा घाट गया था। नहाने के दौरान अचानक व्यक्ति गहरे पानी में गया और डूबने लगा।

बचाने के लिए दौड़े थे स्थानीय लोग

आसपास नहाने वाले अन्य लोगों ने तिरुपति राव को डूबते देखा और लोग बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और व्यक्ति गहरे पानी में पूरी तरह से डूब चुका था।

विज्ञापन

तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम के साथ घटना स्थल पर व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

एक तरफ मानसून के दौरान कोंटा नगर बारिश में पूरी तरह से डूब जाता है। वहीं दूसरी ओर अचानक ऐसी घटना शबरी नदी में देखने की वजह से आसपास के लोगों में भय का माहौल हैं।

विज्ञापन

3 महीने पहले हुआ था विवाह

एसबीआई में पोस्टेड तिरुपति राव आंधप्रदेश के विजयनगरम जिले के बोब्बिली गांव से हैं। कोंटा में उनकी पोस्टिंग को लगभग 2 वर्ष हो गए थे। अगस्त महीने में ही उनका विवाह हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि तिरुपति भले ही असिस्टेंट मैनेजर स्तर के अधिकारी थे पर उनका व्यवहार हर व्यक्ति से सरल और मिलनसार था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola