हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sukma: नक्सलियों ने कर दी दो लोगों की हत्या, 12 दिन पहले 15 ग्रामीणों का किया था अपहरण

विज्ञापन

Sukma: सुकमा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। जिले के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम ताड़मेटला में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर उपसरपंच व शिक्षादूत की हत्या कर दी। पांच स्कूली बच्चों एवं उपसरपंच माड़वी गंगा के साथ शिक्षादूत सुक्का कवासी सहित 15 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था।

बता दें कि ताड़मेटला वही स्थान है जहां 2010 में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हो गए थे। खबर के मुताबिक नक्सलियों ने सभी अपहृत लोगों को बुधवार को एक जन अदालत में भी पेश किया। जहां पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उपसरपंच और शिक्षादूत की हत्या कर दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें