रायपुर: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज का सपना साकार हो रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य स्तर पर गोबर खरीदी रैंकिंग में जिला बिलासपुर पहला और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) दूसरे नंबर हासिल करने में सफलता पायी है।
कृषि विभाग द्वारा गोबर खरीदी के लिए जारी की गई रैंकिंग में बिलासपुर जिले में 95 प्रतिशत गौठानों में गोबर क्रय कर प्रथम स्थान पर है तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई दूसरे स्थान पर है। वहां 84 प्रतिशत गौठानों में हुई गोबर क्रय किया जा रहा है। इन दोनों जिलों में कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों के सहयोग से नियमित और योजनाबद्ध ढंग से गोबर खरीदी के लिए कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
महिला समूहों को वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन जिलों में कलेक्टर द्वारा गोबर खरीदी की प्रतिदिन मॉनिटरिंग भी की जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग द्वारा गोबर खरीदी के लिए जारी किए गए रैंकिंग में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले ने 33वें स्थान से सीधे दूसरे स्थान की छलांग लगाई है।
गौरतलब है कि गरवा योजना अंतर्गत बनाए गए गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी की जा रही है तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines