रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खेत में मिले युवक के शव मामले का पर्दाफाश हो गया है। घटना ग्राम अमलीभौना की है जहां, एक हाईवे किनारे खेत में युवक की लाश मिली थी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते मृतक के दोस्त ने डंडे से वार कर उसे मार डाला था।
दरअसल, आरोपी लखेश्वर खैरवार अपने साथी बेदराम सिदार के साथ गांव आने पर दोनों ने 23 अक्टूबर की शाम हाईवे किनारे रोड में एक साथ शराब पी। इसके बाद बेदराम ने मोटरसाइकिल से ससुराल खरसिया छोड़कर आने की बात कही तब लखेश्वर ने दूसरे दिन घर छोड़ने की बात कही जिस पर दोनों का जमकर विवाद हुआ।
इस झगडे़ के दौरान लखेश्वर खैरवार ने खेत में पड़े डंडे से बेदराम के सर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे वहीं छोड़कर अपने मोटरसाइकिल से घर चला गया। 2 दिन बाद बीत जाने के बाद हाइवे किनारे बेदराम का शव पुलिस को मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच शुरू कर दी।
इस बीच मृतक के दोस्त लखेश्वर से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब आरोपी ने पूरी कहानी बताते हुए अपना जुर्म काबुल कर लिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines