रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर स्थित एक्सिस बैंक में हुई लूट मामले में बलरामपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ओडिशा नंबर की एक ट्रक और क्रेटा कार मिली है। इसी ट्रक में लूट किए हुए गहने और नगदी बरामद हुए हैं।
बता दें कि मंगलवार सुबह रायगढ़ के ढिमरापुर रोड पर स्थित एक एक्सिस बैंक में मैनेजर को चाकू मारकर 5 करोड़ 62 लाख रुपए की लूट हुई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस हाईअलर्ट पर थी। शहर से आने-जाने वाले सभी मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
आरोपी ट्रक में ले जा रहे थे लूट का सामान
बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि शाम को सूचना मिली थी कि रायगढ़ बैंक लूट में इस्तेमाल क्रेटा कार बलरामपुर जिले में सीसीटीवी फुटेज में देखी गई है। उसके बाद रामानुजगंज में छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा के चेकपोस्ट पर देर रात पुलिस ने एक ट्रक की जांच की तो उसमें नगद और सोना बरामद हो गया। ट्रक के आगे चल रही क्रेटा कार को भी रुकवाया गया।
यह भी पढ़ें-रायगढ़ एक्सिस बैंक में करोड़ों की लूट, मैनेजर को चाकू मार रकम ले उड़े बदमाश
जब्त नगदी और जेवरातों का किया जा रहा मिलान
इस घटना में शामिल आरोपियों के पास से बैंक डकैती में प्रयोग के किए गए पिस्टल और चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बलरामपुर एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जब्त नगदी रकम एवं जेवरातों का मिलान किया जा रहा है। घटना में शामिल फरार सभी आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच पूरी होने के बाद मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines