रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के TIT कॉलेज के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। सभी जगह गुहार लगाने के पश्चात थक हार कर यह कदम उठाया गया है। इसी वजह से कॉलेज की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है तो वहीं छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
रायगढ़ के अर्ध शासकीय के आईटी कॉलेज के मंगलवार को सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया कि लगातार 18 महीने से उन्हें तनख्वाह न मिलने के कारण आज थक हार कर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।
कर्मचारियों की माली हालत खराब
मिली जानकारी के मुताबिक 18 महीने से तनख्वाह नहीं मिलने के कारण सभी कर्मचारियों की माली हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है और जब तक अब इनकी मांग पूरी नहीं होगी वह कलम बंद हड़ताल अपना जारी रखेंगे। वहीं बात की जाए तो कुछ ऐसे कर्मचारी भी हैं जिन्हें वेतन न मिलने के कारण उनकी माली स्थिति इतनी खराब हो गई कि वह अपने परिवार के सदस्य का इलाज भी नहीं करा पाए जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई।
छात्र भी हैं काफी चिंतित
वहीं बात की जाए दूसरी तरफ तो छात्र भी काफी चिंतित हैं उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन कॉलेज प्रबंधन को जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों को उनका वेतन देना चाहिए जिससे कि फिर से वापस उनके कॉलेज में सुचारू रूप से पढ़ाई शुरू हो सके।
कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से शिक्षा के साथ-साथ गंदगी का भी आलम हो गया है जिसे लेकर छात्रों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है और वह भी अपने कॉलेज के कर्मचारियों के हड़ताल का समर्थन करने की बात कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines