हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

विज्ञापन

BJP Parivartan Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिलासपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी वायु सेना के विशेष विमान से सुबह 11:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे और दोपहर करीब 1:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं, उनकी सुरक्षा में एक एडीजी, दो आईजी, चार डीआईजी समेत एक दर्जन एसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। पीएम मोदी की प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत करने की जिम्मेदारी खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को दी गई है। भगत रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत और अगुवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें-दिल्ली में 25 करोड़ की लूट के 3 आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, शोरूम की छत काटकर की थी वारदात

परिवर्तन यात्रा के जरिए बीजेपी बनाएगी सरकार

छत्तीसगढ़ चुनावी तैयारियों को लेकर पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज में बने मंच पर पहुंचेंगे, इसके बाद शाम 4:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सभा में प्रदेश भर से 1 लाख लोग सम्मिलिति होंगे और परिवर्तन यात्रा के जरिए बीजेपी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें