जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘परिवर्तन यात्रा’ के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा 1261 किलोमीटर का सफर तय करके बिलासपुर पहुंचेगी। इस दौरान पहाड़ी कोरवा लोगों ने सभा स्थल में उनका स्वागत परंपरागत तीर और कमान से किया।
14 जिलों के 39 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी यात्रा
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा आज जशपुर से शुरू हो रही है। इस दौरान रथ सरगुजा व बिलासपुर संभाग के 14 जिलों के 39 विधानसभाओं से होकर गुजरेगा। सभा में जेपी नड्डा ने कहा कि, दिलीप सिंह जूदेव महान समाज सुधारक थे। मुझे उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धर्मांतरण के खिलाफ घर वापसी अभियान उन्होंने चलाया था। उन्होंने आगे कहा कि, भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को भाजपा उखाड़ फेंकेगी और परिवर्तन यात्रा सफल होगी।
यह भी पढ़ें-सीएम बघेल ने पोला तिहार पर दी पाटन क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात, उफरा-रवेली सेतु का किया लोकार्पण
पहली परिर्वतन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हुई
इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, सभी परिवर्तन में सहभागी बने। वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। पूरी तरह भ्रष्टाचार में प्रदेश को डूबा दिया गया है। बता दें कि बीजेपी की पहली परिर्वतन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हुई है, जो बिलासपुर तक 16 दिनों में 1,728 किमी का सफर तय करके तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। दोनों यात्राओं का समापन 28 सितंबर को बिलासपुर में होगा। इसके समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी बिलासपुर आएंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines