हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

News 24 Manthan 2023: छत्तीसगढ़ के सभी दिग्गज होंगे एक साथ-एक मंच पर, चुनावी रणनीति का करेंगे खुलासा

विज्ञापन
News 24 Manthan 2023 chhattisgarh

नई दिल्ली: न्यूज 24 का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मंथन अब जा पहुंचा है धान का कटोरा कहे जाने वाले राज्य छत्तीसगढ़ में, जहां 10 जनवरी को रायपुर में दिग्गज नेताओं का मंच सजेगा। सूबे की राजनीति, विकास और उम्मीदों पर होंगे तीखे सवाल, जहां एक मंच पर होंगे सत्ता और विपक्ष की पार्टियों के दिग्गज नेता, आपको ऐसे अनोखे आयोजन का गवाह बनाने के लिए न्यूज 24 तैयार है। छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव ‘मंथन’ में आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टियों की चुनावी रणनीति का खुलासा होता नजर आएगा। ‘मंथन’ दोपहर 2 बजे से लगातार सिर्फ न्यूज 24 और न्यूज 24 एमपी-सीजी पर लाइव टेलीकास्ट होगा।

मानक गुप्ता के साथ बातचीत में रमन सिंह देंगे जवाब 

क्या छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का सत्ता में वापसी के लिए वनवास खत्म होगा? जनता बीजेपी पर क्यों भरोसा जताए…मंगलवार रात 8 बजे मानक गुप्ता के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह इन्हीं सवालों का जवाब देते नजर आएंगे।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1612388721701142533

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1612379437282230274

संदीप चौधरी के साथ सीएम भूपेश का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू  

सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल के सामने इस चुनाव में क्या चुनौतियां होंगी। क्या वे 2023 की रेस जीत पाएंगे, भूपेश बघेल सरकार 2.0 कैसे लेकर आएंगे? रात 9 बजे संदीप चौधरी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सीएम चुनावी रणनीति का खुलासा करे नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि 2023 में कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से एक छत्तीसगढ़ है। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola