हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग, बीच-बीच में हो रहे हैं ब्लास्ट

Chhattisgarh Massive Fire Broke: छत्तीसगढ़ के रायपुर में बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में भीषण आग लग गई है। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन
दफ्तर में लगी भीषण आग

Chhattisgarh Massive Fire Broke: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को भीषण आग लग गई है। हालांकि, तुरंत ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई। दफ्तर में लगी इतनी भयानक है, पूरा बिजली सब डिवीजन आग की चपेट में आ गया है। वहीं भीषण आग के बीच-बीच में लगातार ट्रांसफॉर्मर से ब्लास्ट भी हो रहे हैं। अबतक 50 से ज्यादा ब्लास्ट हो गए हैं।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के दफ्तर में रखें ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी है। इस हादसे में अब तक 6 हजार ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए है। हालांकि अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है कि कोई हताहत है या नहीं। घटनास्थल पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी समेत रायपुर कलेक्टर, एसपी, एसडीएम सहित सभी अधिकारी पहुंच गए हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 52 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

नियंत्रण के बाहर जा रही आग

ताजा अपडेट के अनुसार, बिजली के दफ्तर में लगी भीषण आग नियंत्रण के बाहर जा रही है। तेज हवा के चलते आग लगातार फैल रही है। आग को फैलता देख प्रशासन द्वारा आस-पास बिल्डिंग्स, घर, दुकान और दफ्तरों को खाली करवाया गया है। पुलिस लोगो को लाउड स्पीकर के जरिए जगहों को खाली करने की अपील कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें