हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Mahadev Satta APP केस में आरोपी युवक के पिता ने सुसाइड किया, कुएं में मिली लाश

Mahadev Satta App Case: मामले में कार्रवाई के दौरान 5 करोड़ कैश के साथ पकड़े गए युवक के पिता ने सुसाइड कर लिया है। कुएं से उसकी लाश बरामद हुई।

विज्ञापन
Sushil Das Dead Body

Mahadev Satta App Case Latest Update: महादेव सट्टा ऐप केस में नया मोड़ आया है। केस में आरोपी शख्स के पिता ने सुसाइड कर लिया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में दुर्ग पुलिस ने खेत में बने कुएं से एक शख्स शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आरोपी असीम दास के पिता सुशील दास (65) के रूप में हुई, जो लापता चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, मृतक केस में बेटे के गिरफ्तारी के बाद से ही तनाव में था, जिस वजह से उसने यह कदम उठा लिया। मामला दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र का है और पुलिस अपनी कार्रवाई करने में जुटी।

 

सोमवार रात से लापता था सुशील दास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक सुशील दास अछोटी में एक फार्म हाउस में चौकीदार था। सोमवार रात को ड्यूटी करके वह घर जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। देररात तक भी जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर तलाश करने के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करके सुशील की तलाश शुरू की। इसी छानबीन के दौरान फार्म हाउस में बने एक कुएं से उसकी लाश मिली। अंडा थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

5 करोड़ के साथ पकड़ा गया था असीम दास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, असीम दास को पुलिस ने 5 करोड़ से ज्यादा कैश के साथ दबोचा था। गत 2 नवंबर को महादेव सट्टा ऐप केस में कार्रवाई करते हुए ED ने रायपुर के ट्रायटॉन होटल में रेड मारी थी। भिलाई के एक मकान में भी छापामारी की गई थी। इन दोनों छापामारी में 2 शख्स पकड़े गए, जिनकी पहचान ड्राइवर असीम दास और पुलिस कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव के रूप में हुई। पूछताछ में असीम दास ने बताया कि यह 5 करोड़ रुपये उसे कांग्रेसी नेताओं तक पहुंचाने को दिए गए हैं। वहीं ED को आशंका है कि असीम दास से मिला पैसा महादेव सट्टा ऐप का है, जिसे चुनाव में खर्च किया जाना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें