Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इन दिनों ‘कलयुग के कल्कि’ ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। घर के बाहर सो रहे राम सिंह कंवर की हत्या के साथ उनके ही दीवार पर लिखे धमकी भरे संदेश ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं, राम सिंह कंवर का हत्यारा अभी पुलिस की पकड़ से बाहर खुला आम घूम रहा है। इसी बीच, ‘कलयुग के कल्कि’ ने एक और नया कारनामा किया। दरअसल, जिस मुक्तिधाम में राम सिंह कंवर का अंतिम संस्कार हुआ था, उसी मुक्तिधाम में एक तलवार और उसके नीचे रखी चिट्ठी मिली है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
ढाई फीट की तलवार के साथ चिट्ठी
जिले के उरगा थाना के अंतर्गत नवापारा गांव में एक अज्ञात शख्स द्वारा रोजाना कुछ न कुछ ऐसा किया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गांव के लोगों ने इस अज्ञात शख्स को ‘कलयुग के कल्कि’ बताया है। इस अज्ञात शख्स ने कुछ दिनों पहले ही दीवार पर 5 लोगों की हत्या करने का धमकी भरा संदेश लिखा था। वहीं, अब जहां राम सिंह कंवर का अंतिम संस्कार किया गया था, उसी मुक्तिधाम के पिलर पर अज्ञात शख्स द्वारा एक ढाई फीट की तलवार और उसके नीचे एक चिट्ठी रखी गई है। ग्रामीणों को जैसे ही इस बात की भनक लगी, वैसे ही पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढे़ं: Meerut News: मेरठ में दलित की बारात पर राजपूतों का हमला; फिर पुलिस सुरक्षा में हुई शादी
पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बना रहस्य
इस चिट्ठी में क्या लिखा है, इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। मामला पुलिस के पास है, इस कारण किसी ने न तो तलवार को हाथ लगाया है और न ही चिट्ठी को छुआ है। वहीं, गांव के सरपंच पति ने बताया कि जिस किसी के द्वारा भी ऐसा किया जा रहा है, उसका जल्द पकड़ा जाना बेहद जरूरी है, नहीं तो लोग चैन की नींद नहीं सो पाएंगे।
कोरबा पुलिस के लिए नवापारा गांव के ‘कलयुग के कल्कि’ का रहस्य सुलझाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पुलिस की लगातार कोशिश के बाद उनके हाथ खाली हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines