हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक महिला समेत 3 नक्सली ढेर

Kanker Police Killed 3 Naxalites in Encounter: कांकेर में सोमवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। अब इस मुठभेड़ में पुलिस ने 3 नक्सली को मार गिराया है। इसमें एक महिला नक्सली और 2 पुरुष नक्सली शामिल है।

विज्ञापन

Kanker Police Killed 3 Naxalites in Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है, एक बार फिर से सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सफलता मिली है। दरअसल कांकेर में सोमवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। अब इस मुठभेड़ में पुलिस ने 3 नक्सली को मार गिराया है। इसमें एक महिला नक्सली और 2 पुरुष नक्सली शामिल है। मरने वाले नक्सलियों में कमांडर वासु का शामिल होने की खबर है।

AK-47 समेत कई नक्सली समाग्री बरामद

पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के गट्टा थाना क्षेत्र में हुई है। मुठभेड़ के बाद पुलिस को घटनास्थल से तीनों नक्सलियों के शव बरामद हो गए है। वहीं मौके पर पुलिस को एक AK 47, एक करबाइन, एक इंसास समेत कई नक्सली समाग्री बरामद हुई है। खुद गढ़चिरौली SP नीलोत पाल ने इस घटना की पुष्टी की है।

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola