हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh News: छात्राओं को दिया जा रहा घर, भोजन और लैपटॉप, फ्री सुविधाओं के साथ उज्जवल भविष्य की तैयारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा में क्रांति लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन और नव गुरुकुल संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। उन छात्रों की मदद की जा रही है, जिन्हें पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में रोकनी पड़ती थी।

विज्ञापन
Photo Credit- X

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्रशासन और नव गुरुकुल ने एक साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया है। इसमें क्षेत्र की लड़कियों को पढ़ाई को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके लिए उनको आवास, भोजन और लैपटॉप के साथ-साथ बुनियादी मदद दी जा रही है। इसके जरिए ऐसी छात्राओं को मदद दी जा रही है, जो पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं। यहां पर लड़कियों को टेक्निकल चीजों की ट्रेनिंग दी जा रही है। उनकी बेसिक जरूरतों का पूरा ख्याल प्रशासन रखता है।

छात्राओं मिल रही उड़ान

छत्तीसगढ़ के जशपुर की एक लाभार्थी छात्रा ने इस योजना पर बात की। वह कहती है कि ‘पैसे की कमी के कारण मैं आगे की पढ़ाई नहीं कर पाई, लेकिन जब मेरे पिता को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने मुझे तकनीकी कोर्स करने के लिए कहा।’ वह बताती है कि ‘प्रशासन हमें रहने के लिए जगह, भोजन और लैपटॉप के साथ-साथ बुनियादी चीजें प्रोवाइड करवाता है।

ये भी पढ़ें: रायपुर : 31 लाख उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा हॉफ बिजली बिल योजना का मिलेगा लाभ

विज्ञापन

क्या है योजना का उद्देश्य?

प्रशासन और नव गुरुकुल ने यह योजना 12वीं पास करने वाली छात्राओं के लिए शुरू की है। इसके तहत सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट और शिक्षा के क्षेत्र में स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए लाइवलीहुड कॉलेज में फ्री सुविधाएं दी जा रही हैं।

इसके अलावा भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर ने हरित अर्थव्यवस्था पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया। इसमें इस बात पर पर चर्चा की गई ति पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आर्थिक विकास कैसे किया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रेत खदान की होगी इलेक्ट्रॉनिक नीलामी, छत्तीसगढ़ की कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola