जगदलपुर: खेलो इंडिया के तहत आयोजित आदिवासी नेशनल टूर्नामेंट में बस्तर की प्रतिभावान खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की टीम का हिस्सा रहे। खिलाडियों का उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम द्वारा जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में सम्मानित किया गया।
मंत्री लखमा ने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खूब खेलो, अच्छा खेलो, देश-प्रदेश के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन करो। ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा आयोजित पहली खेलो इंडिया के तहत आदिवासी नेशनल टूर्नामेंट भुनेश्वर उड़ीसा में छत्तीसगढ़ राज्य की फुटबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीता, टीम में बस्तर की 8 बालिका खेल रही थी। फाइनल मैच में बस्तर की मुस्कान, अर्पिता ने गोल मारा।
एथलेटिक्स में 5 हजार मीटर दौड़ में प्रमिला मांडवी रजत पदक प्राप्त किया। खो खो में छत्तीसगढ़ टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया टीम में बस्तर दो खिलाड़ी ममता कश्यप और ममता मांडवी शामिल थे। कबड्डी में छत्तीसगढ़ की टीम ने कांस्य पदक जीता, टीम में बस्तर से एक खिलाड़ी गीता मंडावी शामिल थे। हॉकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी के 5 बालक और 5 बालिका ने राज्य के टीम की ओर से भाग लिया टीम ने क्वार्टर फाइनल तक खेले। इस अवसर पर खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे, खेल विभाग के कोच सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines