Water And Environmental Conservation: राज्यपाल रमेन डेका धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की चर्चा की।
राज्यपाल डेका ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। बैठक में राज्यपाल डेका ने जिले में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को जल संरक्षण की दिशा में जोड़ने और उन्हें जागरूक करने संबंधी तैयार किए गए लघु फिल्म को राज्यपाल डेका के समक्ष प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल डेका ने कहा कि जिले में जल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए पूरा जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं।
राज्यपाल डेका ने जिले में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत लगाए गए पौधों की जानकारी ली और कहा कि लगाए गए पौधों को जीवित रखने लोगों को जागरूक करें। इसके साथ ही पौधों को संरक्षित रखें और इसकी जानकारी भी संधारित करें।
राज्यपाल ने जिले में टीबी उन्मूलन के तहत चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में टीबी के कुल जांच, पॉजिटिव मरीजों की संख्या, निक्षय पोषण योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही, निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन आदि के बारे में पूछा। राज्यपाल डेका ने कहा कि जिले के 10 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बन वे सहयोग प्रदाय करेंगे। इसमें रेडक्रॉस को भी जोड़ने की बात उन्होंने कही।
राज्यपाल डेका ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी आवासों को गुणवत्ता व समय का ध्यान रखते हुए पूरा कराएं। साथ ही हितग्राही से संबंधित जानकारी की सूचना प्रदर्शित की जाए।
राज्यपाल डेका ने एनसीसी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को एनसीसी के प्रति प्रोत्साहित करें। एनसीसी से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।
सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी
बैठक में राज्यपाल डेका ने कहा कि लोगों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाए जाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने जैविक कृषि को बढ़ावा, स्वच्छता, बाल लिंगानुपात के प्रति जागरूकता, लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर को कम करने, बच्चों की शिक्षा, विशेषकर श्रमिक और अनाथ बच्चों की शिक्षा, जिले में पुस्तकालय और रीडिंग रूम, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और राष्ट्र के महापुरूषों के प्रति सम्मान का भाव, असहाय, परित्यक्त वृद्धजनों की सहायता, भिक्षुकों को धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के जरिए मदद करना, ग्रामीण और शहरी महिलाओं के कौशल का उपयोग कर उनकी आय बढ़ाना, स्व
सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी, नशा से ग्रसित लोगों के लिए सुधारात्मक उपाय, जन जातीय और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं का विकास तथा उन्हें मुख्य धारा में लाने के उपाय इत्यादि के बारे में पूरी चर्चा भी की।
दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले जन जातीय समूह को बेहतर सुविधाएं मिले। जैविक खेती पर जोर देते हुए। किसानों को सब्जियां उत्पादन के लिए प्रेरित करें, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित और बाजार मूल्य मिले। बैठक में धमतरी जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी, जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित अलग-अलग विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- साल 2026 तक नक्सल मुक्त हो जाएगा छत्तीसगढ़; गृह मंत्री अमित शाह के सामने CM विष्णुदेव साय का दावा
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines