Chhattisgarh News: (पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद) छत्तीगढ़ के गरियाबंद के बाजार में अब बारिश के सीजन की सबसे महंगी सब्जी सरई बोड़ा बिकने आ गई है। इसकी कीमत सुनकर आप भी चौक जाएंगे। गरियाबंद के बाजार में इसकी कीमत इस बार 300 रुपये पाव यानी 1200 रुपये प्रतिकिलो है। हालांकि साथ लगते गांवों में सब्जी 500 रुपये प्रतिकिलो तक आसानी से मिल जाती है। अगर आप राजधानी में इसका स्वाद चखना चाहेंगे तो आपको 2000 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दाम चुकाने पड़ेंगे।अब जानिए इसकी फसल कैसे लगती है? सब्जी विक्रेता भूरी बाई के अनुसार ये सब्जी पूरी तरह से प्राकृतिक होती है। वन ग्राम क्षेत्र में पाए जाने वाले साल के पेड़ के नीचे यह छोटी-छोटी गोलियों के आकार में मिट्टी के नीचे दबी मिलती है।
बारिश के दिनों में बड़े हो जाते हैं फंगस
साल पेड़ के अवशेष से बनने वाले फंगस बारिश के दिनों में आकार ले लेते हैं। गरियाबंद के बाजार में सब्जी खरीदने आए विक्की ध्रुव के अनुसार स्थानीय भाषा में इसे बोड़ा कहा जाता है। इस सब्जी की खोज पूरी तरह से जंगलों में रहने वाले आदिवासियों ने की थी। इस फंगस का वैज्ञानिक नाम शोरिया रोबुस्टा है। छत्तीसगढ़ के काला सोना के नाम से प्रसिद्ध इस कीमती सब्जी में प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट और खनिज तत्वों की मात्रा भरपूर होती है। सावन के माह में इसे मांसाहार के विकल्प के रूप में बड़े चाव से खाया जाता है।
लोग कई बार इस सब्जी के बारे में सवाल करते हैं कि यह इतनी महंगी क्यों है? बता दें कि बोड़ा पूरी तरह से प्राकृतिक उत्पाद माना जाता है। इसे पैदा नहीं किया जा सकता है। न ही इसकी खेती हो सकती है। यह पूरी तरह से नेचर पर डिपेंड करता है। माना जाए तो सिर्फ आदिवासियों को ही फ्री मिलता है। यह सिर्फ जंगल में ही पैदा हो सकता है। गांवों के करीबी शहरों में इसकी कीमत 600 रुपये प्रतिकिलो तक हो सकती है।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
10 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines