हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 29 नक्सली ढेर, 3 जवान जख्मी

Chhattisgarh Encounter : छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें 29 नक्सलियों की मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

विज्ञापन
File Photo

Chhattisgarh Encounter : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ से मठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस एनकाउंटर में पुलिसकर्मियों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, तीन जवान भी घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।

कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में मंगलवार को पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच अचानक से गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षाबलों के जवान इस मुठभेड़ में नक्सलियों पर भारी पड़े। पुलिसकर्मियों ने 29 नक्सली ढेर कर दिए। सभी नक्सलियों की लाश भी बरामद कर दी गई है। साथ ही जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें :बीजेपी की 12वीं लिस्ट में 7 उम्मीदवार कौन? किसे मिला टिकट तो किसका पत्ता हुआ साफ

सात एके 47 समेत कई हथियार बरामद

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से सात एके 47, 3 एलएमजी और इंसास राइफल बरामद की है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि इस मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें : ईरान की मिसाइल का एक झटके में खात्मा, इजरायल ने हवा में ही मार गिराया

कांकेर में 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

छत्तीसगढ़ में कांकेर एक लोकसभा सीट है, जहां 6 विधानसभा सीटें हैं। यह जिला रायपुर और जगदलपुर के बीच पड़ता है। पिछले कुछ सालों से कांकेर जिला नक्सली हिंसा से प्रभावित रहा। कांकेर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले इस संसदीय क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें