ED Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ महादेव सट्टा ऐप मामले में बुधवार को ईडी ने बड़ा खुलासा किया। ईडी के अनुसार एएसआई चंद्रभूषण वर्मा लाइजनर का काम कर रहा था। इतना ही वह नेताओं को प्रोटेक्शन मनी भी दे रहा था। ईडी ने बताया कि जांच में 65 करोड़ रुपए की नगदी मिली है। जिसे चंद्रभूषण ने लिया था। उसने इन पैसों का उपयोग पुलिस अफसरों और नेताओं को रिश्वत देने में किया था।
ईडी ने इस मामले में पीएमएलए एक्ट के तहत एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, हवाला कारोबारी अनिल और सुनिल दम्मानी को अरेस्ट किया है। बुधवार को ईडी ने इन्हें कोर्ट में पेश कर 6 दिन की रिमांड मांगी। जो कोर्ट ने दे दी। मामले में ईडी ने पहली बार प्रेस रिलीज जारी कर कई खुलासे किए। ईडी के अधिकारियों की मानें तो इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दर्ज की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। मामले में विशाखापटट्नम पुलिस की ओर से भी एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही ईडी ने दूसरे राज्यों से भी रिकाॅर्ड लिया है।
दुबई से होता है ऐप का संचालन
ईडी से मिली जानकारी के अनुसार महादेव ऐप ऑनलाइन बुक पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाॅल जैसे गेम में अवैध सट्टेबाजी के लिए आॅनलाइन प्लेटफाॅर्म मुहैया करवाती थी। ईडी ने बताया कि भिलाई के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल इस ऑनलाइन ऐप के मेन प्रमोटर्स हैं और दुबई से इस ऐप का चलाते थे। बता दें कि एजेंसी ने बुधवार को रायपुर और दुर्ग में सीएम बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और दो ओएसडी के ठिकानों पर छापे मारे थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
9 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
28 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
31 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines