Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से नाबालिग के साथ छेड़खानी और बदतमीजी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दुकान पर घड़ी बनवाने गई एक नाबालिग लड़की को पहले अश्लील वीडियो दिखाया, फिर अपना प्राइवेट पार्ट और गंदी हरकत दिखाने लगा। इससे लड़की घबरा गई और वहां से भाग गई। लड़की ने इसके बारे में अपने परिवार को बताया। इसके बाद लड़की के परिवार वाले दुकान पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लेकिन जब तक लड़की के घरवाले दुकान पर पहुंचे, तब तक आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था।
यह घटना दंतेवाड़ा के गीदम के नेशनल हाईवे की है। यहां लड़की के परिवार समेत शहर और हिंदू समाज के लोगों ने NH-63 पर चक्काजाम कर दिया है। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत करने में जुट गई।
घड़ी बनवाने गई नाबालिग
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक का नाम रफीक खान है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 15 साल की नाबालिग अपने 13 साल के नाबालिग भाई के साथ सोमवार की शाम 4-5 बजे के करीब घड़ी बनवाने के मार्केट गई थी। यहां दुकान का मालिक मोहम्मद रफीक खान काउंटर पर बैठा हुआ था। लड़की घड़ी देने के लिए दुकान के अंदर गई, इस दौरान भाई बाहर खड़ा था। इसी बीच रफीक खान ने दुकान में काम कर रहे दोनों कर्मचारियों को बाहर भेज दिया।
लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट
इसके बाद रफीक खान ने लड़की को फोन में अश्लील वीडियो दिखाना शुरू किया। फिर खड़ा हुआ और लड़की के साथ ही वह अश्लील हरकतें करने लगा।
नाबालिग ने घरवालों को बताया
ये सब देखकर लड़की डर गई और भाई के साथ दुकान से भागकर घर पहुंची। उसके बाद लड़की ट्यूशन गई। ट्यूशन में लड़की ने अपनी मैडम को दुकानदार की इस हरकत के बारे में बताया। मैडम ने लड़की को ये सारी बातें अपने परिवार को बताने के लिए कहा। शाम 7 बजे लड़की ट्यूशन से घर पहुंची और मां को इस बारे में बताया। इसके बाद 7:30 बजे उसके पिता के घर आने के बाद लड़की और उसकी मां ने उन्हें इस बारे में बताया।
यह भी पढ़ें: MP Budget Session 2025: ‘1640 करोड़ के 748 प्रोजेक्ट… हो रहा शहरों का विकास’, राज्यपाल के अभिभाषण की खास बातें
आरोपी दुकानदार हुआ फरार
ये सुनकर लड़की के पिता गुस्से से लाल हो गए और गीदम नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश सुराना समेत आस-पास के लोगों को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। फिर लड़की के पिता समेत सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी दुकान गए। वहां दुकान बंद दिखी, पता चला कि वह मस्जिद गया है। इसके बाद मस्जिद पहुंच गए और चारों तरफ से मस्जिद को घेर लिया। यहां पता चला कि दुकानदार फरार है।
गुस्साई भीड़ ने किया NH- 63 पर चक्काजाम
इसके बाद गुस्साई भीड़ रात 8 से 9 बजे के करीब बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 63 पर उतर गई और चक्काजाम कर दिया। इससे पूरे शहर में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा, गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल और SDOP कमलजीत पाटले कई जवानों के साथ पहुंचे। इतनी बड़ी फोर्स होने के बाद भी 3 घंटे बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
इस आक्रोश और चक्काजाम की वजह से शहर में दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
एक्शन में आई पुलिस
गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी का फोन ट्रेस किया, जिससे पता चला कि वह बीजापुर की तरफ भाग रहा है। इसके बाद पुलिस टीम बीजापुर की तरफ रवाना हुई और 5 से 6 किलोमीटर की दूरी पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की के परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines