Dantewada Naxal Attack: दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को अंतिम विदाई दी जा रही है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।
शहीद जवानों के परिजन पुलिस लाइन कार्ली में मौजूद हैं। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जवानों को श्रद्धांजलि देने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान
हमले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की घटना दिल दहला देने वाली है। जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। नक्सलियों पर दबाव बनाया जा रहा है, इसलिए उन्होंने यह कायरता की। नक्सलवाद को उखाड़ फेंका जाएगा। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की है। मुख्यमंत्री ने 10 पुलिस कर्मियों और एक चालक की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह लड़ाई अपने अंतिम चरण में है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines