Deepak Baij: कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा सांसद दीपक बैज को पार्टी का छत्तीसगढ़ अध्यक्ष नियुक्त किया है। दीपक बैज बस्तर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने मोहन मरकाम की जगह ली है। छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले संगठन में यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस आलाकमान में टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बनाया था। सिंह देव ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ दीपक बैज की नियुक्ति को लेकर लेटर जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद दीपक बैज को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CPCC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष और विधायक मोहन मरकाम के योगदान की सराहना करती है।
मरकाम को जून 2019 में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। वह कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1679152487343984648?s=20
27 साल की उम्र में विधायक बने थे दीपक
दीपक बैज लोकसभा चुनाव जीतने से पहले कई बार विधायक रहे। 27 साल की उम्र में उन्होंने अपना विधायकी चुनाव जीता था। तब वे छत्तीसगढ़ के सबसे युवा विधायक बने थे।
क्यों हुआ बदलाव?
मोहन मरकाम आदिवासी समुदाय से आते हैं। वहीं दीपक बैज भी बस्तर के बड़े आदिवासी फेस हैं। वे युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं। सूत्रों का कहना है कि मोहन मरकाम और सीएम भूपेश बघेल यानी संगठन और सरकार के बीच तालमेल ठीक नहीं चल रहे थे। कांग्रेस ने जहां टीएस सिंह देव को सरकार का हिस्सा बनाकर एंटी भूपेश बघेल गुट को साधने का काम किया था, वहीं अब दीपक बैज को जिम्मेदारी देकर बघेल गुट को साधा है।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1679154243574587394?s=20
सीएम ने दीपक बैज को दी बधाई
सांसद दीपक बैज को सीएम भूपेश बघेल ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज जी को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे निवर्तमान अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी का संगठन का सफल नेतृत्व करने के लिए आभार।
यह भी पढ़ें: सीमा हैदर ने बयां किया अपना दर्द; बोली- पाकिस्तान नर्क जैसा, कुछ भी हो पर वापस नहीं जाना
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines