CM Vishnudev Sai Tribute Martyred Soldiers in Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार को हुए नक्सली हमले में बलिदान हुए 8 जवानों समेत ड्राइवर की अंतिम यात्रा निकाली गई, सभी ने नम आंखों से बहादुरों को विदाई दी। इस दुख के समय में खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। गमगीन क्षण में शहीद जवानों के परिजनों समेत सीएम विष्णुदेव साय की आंखों में आंसू थे। इस दौरान डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इस दुख के पल में शहीदों के परिजनों के साथ हैं जो हुआ बहुत दुखद है। यह कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर भी वार है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। राज्य में नक्सलियों के खात्मे का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी हाल में हिंसा और आतंक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त होकर ही रहेगा।
कांग्रेस ने जवानों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, साथ ही सरकार पर जवानों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े किए हैं।
सुरक्षाबलों में भरे स्कार्पियों पर हमला
बता दें कि मंगलवार को बीजापुर के कुटरू थाना अंतर्गत अंबेली में हुए नक्सल हमले में 8 जवान और 1 ड्राइवर शहीद हो गए थे। नक्सलियों ने उस समय अंबेली में IED ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों में भरे स्कार्पियों को उड़ा दिया था जब DRG के जवान अबुझमाड़ के ऑपरेशन को पूरा कर दंतेवाड़ा कैंप लौट रहे थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines