Bhumihin Krishi Kalyan Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने न्यू सर्किट हाउस में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक योजना का शुभारंभ किया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा समेत कई विधायक मौजूद रहे। इस योजना के तहत सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश के 5 लाख 62 हजार श्रमिकों के खातों में राशि पहुंचेंगी। 562 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई। प्रदेशभर के लाभार्थी वर्चुअल माध्यम से जुड़े हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने लाभार्थियों को चेक सौंपा।
सीएम साय ने योजना के शुभारंभ अवसर पर कहा कि भूमिहीन कृषक मजदूरों को बहुत-बहुत बधाई। हितग्राहियों को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। हमने जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं। आज मोदी की एक और गारंटी पूरी हुई। इसके पहले भी हमने बड़े वादों को पूरा किया है। महतारी वंदन, रामलला दर्शन, पीएम आवास जैसे बड़े वादों को हमने एक साल में ही पूरा कर लिया।
परिवार का होगा विकास
योजना के तहत मिल रहे पैसे परिवार के विकास के लिए काम आएंगे। आवास प्लस 2024 के सर्वे का काम भी शुरू हुआ है। 15 हजार मासिक आय वालों को भी आवास मिल पाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार हर बेघर को आवास देगी। महाकुंभ में हमारी सरकार ने रहने-खाने की व्यवस्था की।
27 लाख किसानों के लिए अहम घोषणा
विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घोषित दर के मुताबिक 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
इस साल किसानों से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है, जिसका भुगतान किसानों को किया जा रहा है तथा प्रति क्विंटल अंतर की राशि 800 रुपये छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को सहायता के रूप में एकमुश्त फरवरी 2025 में मिलेगी।
ये भी पढ़ें- CG: जल संसाधन मंत्री केदार की पहल पर बस्तर को मिली सौगात, यहां खुलेगा सिंचाई विभाग का चीफ इंजीनियर ऑफिस
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines