छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाई.
होंगे विभिन्न कार्यक्रम
CM साय ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाया. उन्होंने कहा- अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे. उन्होंने कहा कि इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वप्रेरणा से जुड़ाव समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा.
देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को याद करते हुए CM ने कहा कि प्रधानमंत्री सदैव स्वच्छता की बात करते हैं. उन्होंने देश को स्वच्छ बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है. हमें इसकी जिम्मेदारी प्राथमिकता से निभानी चाहिए. कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया. उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका मूलक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली.
ये अतिथि रहे मौजूद
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण एवं उसके प्रबंधन की प्रक्रिया संबंधी मॉडल तथा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘खुशियों का ठेला’ के अंतर्गत महिला वेंडर्स को भी प्रोत्साहित किया. उन्हें ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस प्रदान किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines