महासमुंद: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुंद जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां वह भेंट मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से जनता से रुबरु हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं पर ठहाके लगाते हुए जानकारी ली। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा के ग्राम बलौदा पहुंचे जहां जनता व उनके बीच संवाद हुआ।
उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनीं व तत्काल जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम सराइपतेरा की महिला जसोबती साहू ने अपनी जमीन सम्बन्धी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जिस पर उन्होंने तत्काल कलेक्टर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाणपत्र बनाने में हो रही समस्याओं पर जल्द निराकरण के भी निर्देश दिए।
सीएम भूपेश ने किए ये ऐलान
उक्त भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल बनाने, सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड बनाने, बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंड्रीवाल सहित विभिन्न घोषणाएं की। साथ ही बलौदा चौकी को थाने में उन्नयन कर मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सरायपाली विधानसभा के ग्राम भंवरपुर पहुंचे जहां उन्होंने भंवरपुर के आदिवासी किसान उदल सिंह पोर्ते के घर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद लिया।
नगर पंचायत बनाने की घोषणा की
इसके पश्चात वह सभा स्थल पहुंच जनता से रूबरू हुए जहां मुख्यमंत्री ने ग्राम भंवरपुर को नगर पंचायत बनाने के साथ ही उपतहसील बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही भंवरपुर चौकी को थाने में उन्नयन करने, भंवरपुर में कॉलेज खोलने के साथ अन्य कई बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की।
मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे के दौरान सराईपाली के स्थानीय रेस्टहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे जहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पूरा इंतेजाम किया गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य सचिव सुब्रत साहू आईजी विधायक समेत प्रदेश के आलाधिकारी मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines