CM Bhupesh Baghel On Gandhi Jayanti : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। महात्मा गांधी के देश के लिए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। उन्होंने देश में जिस ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, छत्तीसगढ़ सरकार उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
समृद्ध हो रहे हैं गांव
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना शुरू कर नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को नये रूप में विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत बने गौठान अब आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालकों और ग्रामीणों से गोबर और गोमूत्र खरीदा जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आधार मिला है।
कुपोषण के खिलाफ निर्णायक जंग
बघेल ने आगे कहा कि गांधी जी ने सबकी अच्छी सेहत के लिए कई प्रयोग किए इसलिए हमने सार्वभौम स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता दी है। छत्तीसगढ़ में 2019 में गांधी जयंती के दिन से ही कुपोषण के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरूआत की गई थी। इसके फलस्वरूप प्रदेश के 02 लाख 65 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त हो चुके हैं। लगभग डेढ़ लाख महिलाएं एनीमिया से बाहर आ गई हैं, यह एक बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से भी हम अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।
नया छत्तीसगढ़ गढ़ने का काम
बघेल ने महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महात्मा गांधी की यादें आज भी जीवंत हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छत्तीसगढ़ में उनके कंडेल आने की खबर ने ही किसानों को जीत दिला दी थी। गांधी जी के छत्तीसगढ़ आगमन ने महिलाओं, विद्यार्थियों, सफाई कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों को नई ऊर्जा से भर दिया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सत्य-अहिंसा, समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव की जो अलख जगायी वह आज भी प्रेरित कर रही है। आगे बघेल ने कहा कि हम महात्मा गांधी के मार्ग पर चलते हुए नया छत्तीसगढ़ गढ़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines