CM Bhupesh Baghel got flogged after worship Gaura-Gauri: बीते रविवार को दिवाली की रात देशभर में धूम धड़ाके के साथ इस खुशी के त्योहार को मनाया गया। वहीं, छत्तीसगढ़ में दिवाली के अगले दिन गौरा-गौरी की पूजा किए जाने की प्रथा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल खुद इस रस्म का हिस्सा हर बार बनते हैं। इसी के चलते रविवार रात मनाई गई दिवाली के बाद सोमवार की सुबह इसी रस्म को निभाते हुए सीएम भूपेश बघेल गौरा-गौरी की पूजा के लिए दुर्ग जिले के जांजगीर में पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम बघेल के हाथों पर चाबुक का प्रहार भी किया गया। छत्तीसगढ़ के लोग इस मान्यता के पीछे बड़ी वजह भी बताते हैं।
पूजा के बाद सीएम को मारे गए चाबुक, लोगों ने बताई बड़ी वजह
दुर्ग के जांजगीर में दिवाली के ठीक एक दिन बाद यानी सोमवार सुबह गौरा-गौरी पूजा के दिन एक अनुष्ठान के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बांह पर चाबुक मारे गए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल हर वर्ष इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेने आते हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों के अनुसार, गौरा गौरी की पूजा के दौरान चाबुक पड़ने वाली इस रस्म के पीछे बड़ी मान्यता है। लोक मान्यताओं के मुताबिक, गौरा-गौरी पूजन के मौके पर चाबुक से किए जाने वाले प्रहार से अमंगल टल जाते हैं और खुशहाली आती है।
‘कितना भी बड़ा आदमी हो, गौरा गौरी के आगे बराबर है’ : सीएम बघेल
आपको बता दें कि इस रस्म के तहत छत्तीसगढ़ के लोग रातभर गौरा-गौरी का निर्माण करते हैं और सुबह उनकी पूजा अर्चना करते हैं। दिवाली की अगली सुबह होने वाली पूजा के बाद घर-घर जाकर उनकी आरती ली जाती है और इस दौरान नारियल भी भेंट किया जाता है। इसी रस्म को निभाने पहुंचे सीएम बघेल ने कहा कि पूजन के साथ ही सभी की ओर से सोंटा यानी चाबुक भी लिया जाता है। चाबुक खाने के पीछे की वजह बताते हुए सीएम बघेल के कहा कि कितना भी बड़ा आदमी हो जाए, गौरा-गौरी के सामने सभी लोग बराबर ही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिवाली के मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ा एलान किया है। सीएम बघेल ने ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’ का एलान किया है।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
7 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines