रायपुर: सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड में चातुर्मास महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संत सम्मेलन एवं किसान मिलन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। हमारी सरकार ने लगातार इस दिशा में कार्य करते हुए लगभग 5 वर्ष पूरा किया है।
सीएम बघेल ने कहा कि कार्यकाल के इन 5 वर्षों में कई चुनौतियां भी रहीं। कोविड-19 संक्रमण के समय बड़ा संकट आया। इस महामारी के दौरान सरकार द्वारा किसानों की मदद के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई गई। उन्होंने कहा कि संतों का ध्यान गौवंश की रक्षा में रहता है। गौ सेवा करने से संतों का आशीर्वाद मिलता है, क्योंकि यह संत महात्माओं के हृदय की बात होती है।
संत महात्माओं का आशीर्वाद मिल रहा
सीएम बघेल ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब छत्तीसगढ़ हमारी प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को संत महात्माओं का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है और प्रदेश लगातार प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कृषि के क्षेत्र में ट्रैक्टर एवं हारवेस्टर जैसे आधुनिक यंत्र आ गए हैं, जिससे बैल को खुले में छोड़ देने के कारण फसलों को नुकसान होता है। सरकार द्वारा गौठान की परम्परा को मजबूत करने की कोशिश की गई। गौठानों को पुनर्जीवित करते हुए साढ़े 10 हजार गौठान बनाए गए हैं और इसके लिए सरकार द्वारा गौठानों को लगभग डेढ़ लाख एकड़ जमीन आरक्षित की गई है।
यह भी पढ़ें-सीएम बघेल ने लाखों बेरोजगारों को जारी किया भत्ता, बोले- सरकार का लक्ष्य, युवाओं को मिले रोजगार
2 रुपए किलो की जा रही गोबर खरीदी
सीएम ने कहा कि गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत 2 रुपए प्रति किलो में गोबर खरीदी की है। इसके तहत अब तक 135 लाख क्विंटल गोबर खरीदी की गई है और 270 करोड़ रुपए गोबर बिक्री करने वाले पशुपालकों के खाते में चला गया है। खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया और 12 लाख क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट खेतों में पहुंच गया है। इससे हम जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर सीएम बघेल ने सभी संत महात्माओं को साल भेंट कर सम्मानित किया और संतों से छत्तीसगढ़ की प्रगति एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में अंनत विभुषित कनिष्ठ जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज, महात्यागी महामण्डलेश्वर राम बालक दास जी सहित अन्य संतगण, संसदीय सचिव व विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महामंडेलश्वर राजेश्री डॉ. महंत रामसुंदर दास तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान व लोग उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines