Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में शिरकत की। सीएम कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने की।
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने रायपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती अकादमी बनाने की घोषणा की। सीएम ने इसके साथ ही कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए बजरंग बली अखाड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री ने सावन सोमवार और नाग पंचमी के दिन कांवड़ यात्रा में रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के साथ हिस्सा लिया।
इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में 13 नए अनुविभाग और 18 नई तहसीलों की शुरुआत की। सीएम ने महासमुंद में आयोजित एक कार्यक्रम से विकास कार्यों का तोहफा दिया।
इस दौरान सीएम ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों को थाप देकर भजन गायकों का उत्साह बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने कांवड़ियों से बात की। सीएम ने इससे पहले विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी राम के नाम पर वोट नहीं मांगा है। यह आस्था का विषय है, लेकिन हम काम के नाम पर वोट मांगेंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
2 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
5 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
7 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
26 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
29 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
32 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines