CG Vishnudev Sai Government Big Decision: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश में टैक्स की चोरी करने वालों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने वाणिज्यिक कर (GST) विभाग ने ई-वे बिल पर दी जाने वाली छूट को समाप्त कर दिया है। इसका मतलब अब 50 हजार या इससे अधिक के सामान को एक जिले से दूसरे जिलों में ले जाने पर ई-वे बिल की अनिवार्यता लागू होगी। वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों की माने तो इससे टैक्स चोरी के मामले को काबू किया जा सकेगा।
इस फैसले कम होंगे टैक्स चोरी के मामले
बता दें कि साल 2018 में कांग्रेस सरकार ने राज्य के अदंर 50 हजार से कम के सामानों की ट्रेडिंग पर ई-वे बिल से छूट दी थी। इसके बाद प्रदेश में टैक्स चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी थी, जिसे रोकने के लिए प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने ई-वे बिल पर दी जाने वाली छूट को खत्म करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले पर वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ई-वे बिल लागू होने से जिलों के अंदर होने वाली टैक्स चोरी रूकेगी। साथ ही इससे सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: टूट रहा तापमान का रिकॉर्ड, MP में इन जिलों को तीव्र लू का रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़ में 40 के पार रहेगा पारा
जब पड़ी थी केंद्रीय GST की रेड
छत्तीसगढ़ के जिलों में ई-वे बिल लागू होने से प्रदेश के 1.74 लाख डीलरों को वाणिज्यिक कर विभाग में ई-वे बिल जरूरी होगा। इसके अलावा इससे बोगस बिल के फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगेगी। विभाग ने बताया कि साल 2018 से लेकर 2023 तक छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये के बोगस बिल के मामले सामने आए थे। इस मामले को लेकर केंद्रीय GST ने कई ठिकानों पर रेड मारी थी। इस फर्जीवाड़े में कई लोगों के नाम सामने आए थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines