Chhattisgarh Unique Ramleela: बेटियां आज किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं है। वे सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। इसी क्रम में बेटियां दशहरा पर गांवों में होने वाले रामलीला के मंचन पर अब अपना लोहा मनवा रही है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की कई गांवों में आज लड़कियां राम-रावण का वेष धारण कर अपनी कला से लोगों को मंत्र मुग्ध कर रही हैं।
बड़े ही उत्साह के साथ देखते हैं लोग
वर्षों तक पुरुष मंडली की प्रस्तुति देख चुके ग्रामीण अब इन बेटियों की प्रस्तुति को बड़े ही उत्साह के साथ देखते हैं, और उनका उत्साहवर्धन करते हैं। जिले के ग्राम टेकापार, गोरकापार, गंगोरीपार, निपानी, परसवानी की बालिकाएं रामलीला की बागडोर संभाले हुए हैं। गुरुर ब्लाक के ग्राम गंगोरीपार में विगत दो वर्षों से यहां की बालिकाएं रामलीला का मंचन सराहनीय ढंग से कर रही है। रामलीला मंचन की प्रस्तुति के दौरान निकाली जाने वाली झांकी और शोभायात्रा भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ चावल घोटाला: ED ने जब्त किए 1.06 करोड़ रुपये समेत आपत्तिजनक दस्तावेज, दावा- 175 करोड़ की जुटाई गई रिश्वत
15 दिन पहले से ही शुरू कर देती हैं तैयारी
रामलीला मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि इन बालिकाओं के उत्साह को देखते हुए ही हमने भी निर्णय लिया है कि अब पुरुषों के बजाय बालिकाओं को ही पात्र दिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम से लगभग 15 दिन पहले इसका रिहर्सल किया जाता है, जिससे इनमें से किसी में भी आत्मविश्वास की कमी है तो उसे दूर किया जा सके और वे निर्भीक होकर दर्शकों के बीच अपनी बात स्पष्ट रूप से रख सकें।
रामलीला में बालिकाओं द्वारा निभाए जा रहे अभिनय को लेकर गंगोरीपार के छगन लाल निषाद, गुमान साहू, टिकेश्वर ठाकुर ने बताया कि हमारे गांव में बीते कई वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पहले यह पुरुष करते थे, लेकिन अब बालिकाएं आगे आई हैं, जिनको देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ता है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines