Chhattisgarh Tribal Farmer Rampyare: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा राज्य के विकास के साथ-साथ प्रदेशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने का भी काम किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। ऐसी ही एक किसान समृद्धि योजना है, जिसके तहत प्रदेश के किसानों को खेती के लिए सरकार की तरफ से जरुरी मदद दी जाती है। साय सरकार की इस योजना के साथ मिलकर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के वनवासी किसान रामप्यारे ने अपने खेतों में हरियाली ले आए।
सूखी पड़े हुए थे खेत
जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पिपरिया में स्थिति वनांचल के किसान रामप्यारे ने बताया कि यहां पहले खेत की सिंचाई के लिए पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है। रामप्यारे ने आगे बताया कि यहां खेती के लायक उनकी जमीन पर पानी का संसाधन ना होने की वजह से काफी से सूखी पड़ी हुई थी। लेकिन कुछ समय पहले राज्य सरकार द्वारा यहां मनरेगा के तहत एक डबरी बनाई गई। इस डबरी की वजह से सिंचाई के लिए पानी की कमी पूरी हो गई। पहले वह सिर्फ मॉनसून की बारिश के पानी पर धान की खेती के लिए आधारित थे। ऐसे में मेहनत करने के बाद भी अपनी फसल का कोई लाभ नहीं मिलता था।
सरकारी की योजनाओं ने की मदद
किसान रामप्यारे ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम सभा की बैठक हुई। इस बैठक में उन्होंने खेतों में महात्मा गांधी नरेगा के तहत एक डबरी बनाए जाने का आवेदन पेश किया गया। उनका आवेदन स्वीकार कर ग्राम सभा ने उनके खेतों डबरी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया। रामप्यारे बताते है कि डबरी बन जाने के बाद वह अपनी जमीन पर सिर्फ सब्जी लगाकर करीब 20 हजार रुपये की कमाई कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का धन्यवाद किया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
23 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines