Chhattisgarh Transgender Cultural Evening: छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा प्रदेश है, जहां ट्रांसजेंडर कॉम्युनिटी के ट्रेडिशनल एक्टिविटिज को प्रमोट करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से प्लेटफॉर्म दिया जाता है। अपनी इसी मुहिम को जारी रखते हुए राज्य सरकार की तरफ से राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाशी मंच में ‘स्टेट लेवल ट्रांसजेंडर सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, कत्थक, ओड़िशी और लावनी डांस की जुगलबंदी पर थिरकते दिखाई दिए। इसके अलावा रैंप पर ट्रांस-माडलों ने छत्तीसगढ़ी और इन्द्रधनुषी थीम पर फैशन का जलवा भी बिखेरा।
ट्रांसजेंडर कलाकारों का शानदार डांस परफॉर्मेंस
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति व पुरातत्व विभाग और छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की तरफ से किया गया। इस कायर्क्रम की शुरुआत मीरा यादव के सोलो ओडीसी डांस के साथ हुई। इसके बाद प्रतिमा ग्रुप ने राजस्थानी नृत्य के साथ कार्यक्रम में शानदार ग्रुप डांस पेश किया। वहीं स्वरागिनी ग्रुप के ट्रांसजेंडर कलाकारों ने राजस्थानी और छत्तीसगढ के सुआ, कर्मा, ददरिया और होली गीत पर शानदार डांस परफॉर्म किया है।
यह भी पढ़ें: ‘देश की शिक्षा नीति को दुनिया में मिलेगी अगल पहचान’, छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री का बड़ा बयान
दहेज प्रथा को लेकर दिया खास संदेश
कार्यक्रम में प्रतिमा डांस ग्रुप की तरफ से समाज में व्याप्त दहेज की कुरितियों से जुड़ा एक जबरदस्त आर्ट डांस परफॉर्म किया। इस आर्ट डांस के जरिए प्रतिमा ग्रुप लोगों को दहेज प्रथा के खिलाफ खास संदेश दिया। ये मैसेज बहुत की आकषर्क ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पिथौरा महासमुंद की चुरकी मुरकी डांस ग्रुप के कलाकारों ने अपने खास डांस अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम के दूसरे फेज में फैशन शो के दौरान ट्रांसजेंडर युवाओं ने रैंप पर वॉक किया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
4 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
9 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines