Monsoon Session 2024: छत्तीसगढ़ विधानसभा पहले से और अधिक डिजिटल होती जा रही है। इस बार 22 से 26 जुलाई तक प्रस्तावित विधानसभा के मानसून सत्र में कोई भी विधायक सदन में ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों ही तरीके से ध्यानाकर्षण या स्थगन प्रस्ताव की सूचना दे सकेंगे। ध्यानाकर्षण की ऑनलाइन सूचना दो घंटे पहले तक दी जा सकेगी। हालांकि इसकी जानकारी आफलाइन भी देनी होगी। बता दें कि विधानसभा के 90 प्रतिशत सदस्य ऑनलाइन ही प्रश्न पूछ रहे हैं। यह एक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
कई विधायक ऑनलाइन काम में असहज
हालांकि, सुदूर अंचल के कुछ विधायक अभी भी पूरी तरह से डिजिटल होने में खुद को असहज पा रहे हैं। विधानसभा के वरिष्ठ सूचना अधिकारी अधिकारी जीएस सलूजा ने बताया कि विधानसभा में कागज यानी पेपर को कम करने के लिए प्रोसेस चल रहा है। अब प्रशासनिक प्रतिवेदन की हार्ड कापी केवल विधानसभा के सदस्यों को दी जाती है। बाकी पत्रकार दीर्घा के पत्रकारों को भी आनलाइन या सीडी के माध्यम से प्रशासनिक प्रतिवेदन दिया जा रहा है।
कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए बना रही रणनीति
छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्न, स्थगन प्रस्ताव व ध्यानाकर्षण को लेकर भी आनलाइन प्रक्रिया कर रहे हैं। 22 से 26 जुलाई तक प्रस्तावित सत्र में कांग्रेस के विधायकों ने कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बनी रणनीति
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होगी। इसमें पार्टी के सभी 35 विधायक शामिल होंगे। विधानसभा में लगाएं गए सवालों पर बैठक में बातचीत होगी, साथ ही सरकार के मंत्रियों को सवालों के आधार पर घेरने व 24 जुलाई को विधानसभा घेराव को लेकर रणनीति बनेगी। बैठक रायपुर के होटल सेलिब्रेशन में रविवार शाम सात बजे से आयोजित होगी। सभी विधायकों को तय समयानुसार बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे।
बताया जाता है कि कांग्रेस कानून अव्यवस्था, बलौदाबाजार कांड, मलेरिया, डायरिया आदि मुद्दों पर ध्यानाकर्षण लाएगी। इसके अलावा आरंग मॉब लिंचिंग, बिजली कटौती, बिजली बिल, गोठनों को बंद करने जैसे प्रमुख मुद्दे भी उठेंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा सहित उमेश पटेल, अनिला भेड़िया, देवेंद्र यादव, लालजीत सिंह राठिया आदि विधायक शामिल रहेंगे।
कांग्रेस ने कसी कमर
इधर, सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम को मुख्यमंत्री निवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों से कहा गया है कि राज्य सरकार ने पिछले छह-सात महीने में जितने भी जनकल्याणकारी काम किए हैं उनकी जानकारी रखें ताकि सदन के भीतर बेहतर बोल सकें। भाजपा विधायक कांग्रेस के हर मुद्दे को विफल करने के लिए रणनीति बना ली है। इसमें खासकर किसानों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं, श्रमिकों समेत तमाम वर्ग के लिए किये गए कार्यों पर सभी ने अपनी तैयारी की है।
ये भी पढ़ें- पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की कवायद शुरू, जल्द CM विष्णु देव की घोषणा पर होगा समिति गठन
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines