Government Jobs For Players: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्य के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति देना है। इस कमेटी में वन मंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी, और खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारी शामिल हैं। कमेटी की पहली बैठक मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सीएम हाउस में होगी। इस बैठक के बाद खिलाड़ियों की नियुक्ति का निर्णय लिया जाएगा। पिछली सरकार में खिलाड़ियों ने नौकरी की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किया था।
9 साल से लंबित है खिलाड़ियों की मांग
2015 से राज्य के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। पिछले 9 साल से ये खिलाड़ी नौकरी की मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री, राज्यपाल, खेल मंत्री और खेल विभाग के दरवाजे खटखटाने के बावजूद इन खिलाड़ियों की मांगें अनसुनी रह गई थीं।
जल्द जारी होगी खिलाड़ियों की लिस्ट
मिली जानकारी के अनुसार, कमेटी की बैठक के बाद करीब 199 खिलाड़ियों की सूची जारी की जा सकती है। राज्य शासन के अधीनस्थ विभाग में इन खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने भी कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा जल्द होगी। राजभवन के अपर-सचिव आर एल ध्रुव ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि खिलाड़ी काफी समय से खेल कोटे से सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने खिलाड़ियों के हित में बडा फैसला लिया है।
माना जा रहा है कि कमेटी की जल्द ही बैठक होगी। मुख्यमंत्री 29 अगस्त यानी खेल दिवस के दिन खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले 29 अगस्त खेल अलंकरण के पहले कई बार खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री साय और खेल मंत्री टंक राम वर्मा को शासकीय नौकरी देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ की छात्राओं ने की खास मुलाकात, स्टूडेंट ने जताया CM विष्णुदेव साय का आभार
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines