Raipur AIIMS Accountant Arrested: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के वित्त विभाग में राशि के गबन मामले में फर्जी दस्तावेज, धोखाधड़ी और गबन समेत अन्य कई धाराओं के तहत आमानाका थाने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कनिष्ठ लेखाधिकारी योगेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वर्तमान में 27 लाख से ज्यादा राशि का गबन पकड़ा गया है, लेकिन यह राशि पांच करोड़ से ज्यादा होने के अनुमान है।
प्राप्त रसीद की संख्या थी अलग
इस मामले को लेकर एम्स प्रबंधन ने थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। प्रबंधन के सामने जुलाई 2022 में यह मामला सामने आया था, जिसके बाद कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नितिन रामभाऊ वंजारी ने तत्कालीन कुलसचिव प्रो. नितिन आर गायकवाड़ से मामले की शिकायत की थी कि कुलसचिव कार्यालय में पीजी जेआर डा. अनिरूद्ध स्वप्र मेश्राम ने नो-ड्यूज के साथ जो रसीद दी है, वह पहले प्राप्त रसीद संख्या से अलग थी। इसके बाद संदेह होने पर डा. मेश्राम से इसे लेखा विभाग से सत्यापित कराने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
फर्जी रसीद देकर रुपये का गबन
रामभाऊ वंजारी ने बताया कि कर्मचारी योगेंद्र पटेल ने कॉल करके नो-ड्यूज करने को कहा और 20 हजार रुपये देने की भी पेशकश की। इधर, वंजारी की शिकायत पर तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर मामले की जांच की गई। रिपोर्ट में कमेटी ने बताया कि योगेंद्र ने 20 कर्मचारियों और छात्रों को एक ऐसी रसीद बुक से काटकर दी है, जो चलन में नहीं है और इनसे मिले 27,89,400 रुपये भी AIIMS के खाते में जमा नहीं किए गए हैं।
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी संतराम सोनी ने कहा, एम्स की शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिनके नाम सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
8 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines