कबीरधाम: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का पानी हरिनाला में पुल के करीब 3 फीट ऊपर बह रहा है, जिसकी वजह से बीते 24 घंटे से बिलासपुर-कवर्धा नेशनल हाईवे बंद है।
भारी वर्षा की संभावना
जिले में 17 सितंबर से लगातार हो रही बरसात से लोगों को जलभराव की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, सीधी, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें-रायपुर पुलिस ने पकड़े तस्कर; पौने 3 करोड़ की चांदी बरामद, तीन गिरफ्तार
वनांचल क्षेत्रों में बारिश से बढ़ रहा जलस्तर
वनांचल क्षेत्रों में बारिश होने से जंगल से नाले में लगातार पानी आ रहा है। जिसकी वजह से हरिनाला पुल पर फिर से पानी बढ़ सकता है। इसलिए शुक्रवार 22 सितंबर को भी यह सड़क बंद रहेगी। सड़क बंद होने के कारण बड़े और छोटे वाहनों को ग्राम कुंडा होकर मुंगेली-बिलासपुर जाना पड़ रहा है। वहीं, बारिश होने से धान और गन्ने की फसल को फायदा मिल रहा, जबकि सब्जी की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
2 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
5 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
9 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
12 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines